अलग रह रही पत्नी, बच्चे को गुज़ारा भत्ता नहीं देना सबसे बुरा अपराध: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि अलग रह रही पत्नी और बच्चे को गुज़ारा भत्ता नहीं देना मानवीय दृष्टिकोण से बुरा अपराध है। फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली एक पति की याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा, "यह किसी...पति या पिता को शोभा नहीं देता कि वह पत्नी...और...अपनी संतान को...उचित जीवन स्तर मुहैया नहीं कराए।"