अलग राज्य बनाने की मांग पर उत्तरी बंगाल के लोग लेंगे फैसला: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी बंगाल के लोगों ने दशकों से पक्षपात का सामना किया है इसलिए वे ही तय करेंगे कि वे अलग राज्य चाहते हैं या नहीं। इससे पहले बीजेपी नेता जॉन बारला ने उत्तरी बंगाल के ज़िलों को मिलाकर एक अलग राज्य या केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग की थी।