अलगाववादी गतिविधि को बढ़ावा न दें: खालिस्तानी रेफरेंडम को लेकर कनाडा से भारत
कनाडा में खालिस्तान समर्थक 'सिख फॉर जस्टिस' खालिस्तान के लिए रेफरेंडम बनाने की तैयारी में है। आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने घोषणा की है कि कनाडा की एक सरकारी जगह पर 28 जुलाई को रेफरेंडम बनाने की तैयारी पूरी है। इस पर भारत ने कनाडा से कहा है कि वह अपनी धरती पर अलगाववादी गतिविधि को बढ़ावा देना बंद कर दें।