अलग विचार होने के बावजूद एकजुट होकर काम करें महाविकास आघाडी के घटक दल: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाविकास आघाडी के घटक दलों को अलग-अलग विचार होने के बावजूद एकजुट होकर काम करना चाहिए। पवार ने कहा कि गठबंधन की एकता के लिए कुछ कार्यक्रम तय किए गए हैं और इन कार्यक्रमों में सभी को शामिल होना चाहिए। महाविकास आघाडी में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।