अलग-अलग राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव का हुआ एलान
चुनाव आयोग ने अलग-अलग राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव का एलान किया है। 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 के साथ ही उप-चुनाव होंगे। बिहार (1 सीट), पश्चिम बंगाल (1 सीट), दुद्धी (उत्तर प्रदेश) और हिमाचल प्रदेश (6 सीटों) में 7वें चरण में उप-चुनाव होगा। गुजरात की 5 सीटों पर तीसरे चरण में उप-चुनाव होगा।