अलगाववादी नेता यासीन मलिक को 2017 टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को 2017 के टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई। इससे पहले एनआईए ने मलिक के लिए मौत की सज़ा की मांग की थी। गौरतलब है कि मलिक ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत लगे सभी आरोपों को कुबूल किया था।