अल-नासर में शामिल होने से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मेडिकल टेस्ट की तस्वीर हुई वायरल
सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नासर द्वारा मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मेडिकल टेस्ट कराए जाने की तस्वीर वायरल हो गई है। मंगलवार को अल-नासर में आधिकारिक तौर पर शामिल होने से पहले रोनाल्डो का मेडिकल टेस्ट हुआ। एक फैन ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए मज़ाक में कहा, "ये अब भी रोनाल्डो का...मेडिकल टेस्ट करते हैं?"