अल-नासर से जुड़ने के बाद सऊदी अरब पहुंचे रोनाल्डो, तस्वीरें सामने आईं
अल-नासर क्लब से जुड़ने के बाद फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के रियाद पहुंच गए हैं। नवंबर में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने वाले रोनाल्डो मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) अल-नासर के 25,000 क्षमता वाले मर्सूल पार्क स्टेडियम में नज़र आएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, रोनाल्डो इस क्लब से जुड़कर लगभग ₹4,400 करोड़ कमाएंगे।