अलविदा नहीं कह रहा हूं, यह भी नहीं कह रहा कि वापस आऊंगा: रिटायरमेंट पर धोनी
एमएस धोनी ने आईपीएल से अपने रिटायरमेंट की योजना को लेकर कहा है, "मेरे पास इसका फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं, कोई जल्दबाज़ी नहीं है।" उन्होंने कहा, "शरीर को फिट रखने की ज़रूरत है, आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मैं न ही अलविदा कह रहा हूं और न ही यह कह रहा हूं कि मैं वापस लौटूंगा।"