अलवर में चुनाव से पहले मिठाई के डिब्बों में मिले ₹500-₹500 के नोट, वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में मतदान से ठीक एक रात पहले अलवर शहर के वार्ड-42 स्थित दिवाकरी इलाके में वोटों की खरीद-फरोख्त को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मिठाई के डिब्बों में कलाकंद के साथ ₹500-₹500 के नोट दिख रहे हैं। दावा है कि इन डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा की फोटो वाला स्टीकर चिपका था।