अलवर रेप केस में 117 दिन बाद पुलिस का दावा- नाबालिग के साथ नहीं हुआ था रेप
अलवर (राजस्थान) में एक नाबालिग मूक-बधिर लड़की से कथित रेप (11-जनवरी) के मामले को लेकर पुलिस ने 117 दिन बाद दावा किया है, "सभी तकनीकी रिसर्च, एफएसएल मेडिकल रिपोर्ट्स और अन्य जुटाए गए सबूतों के आधार पर पीड़िता के रेप की पुष्टि नहीं हुई है।" बकौल पुलिस, "मोटरसाइकल से पीड़िता की टक्कर होने की वजह से उसे चोटें आईं थीं।"