अलास्का में जमी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ईंधन ले जा रहा अमेरिकी विमान

अलास्का (अमेरिका) में मंगलवार को ईंधन ले जा रहा एक डगलस सी-54 विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही बर्फ से जमी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के मुताबिक, विमान फिसलकर नदी किनारे स्थित पहाड़ी पर गिर गया व उसमें आग लग गई। बकौल एफएए, विमान में दो लोग सवार थे जो फिलहाल लापता हैं।

Load More