अली बघेरी होंगे ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की मौत के बाद अली बघेरी को ईरान का कार्यवाहक विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। ईरान सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को बैठक में यह फैसला लिया। अली बघेरी इससे पहले ईरान के उप-विदेश मंत्री थे। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की भी मौत हो गई।

Load More