अलीबाग बीच पर शख्स ने एटीवी बाइक से ऊंट को मारी टक्कर, 2 लोगों पर केस दर्ज
महाराष्ट्र में अलीबाग बीच पर एक शख्स ने एटीवी बाइक से एक ऊंट को टक्कर मार दी जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बाइक पर सवार महिला गिरते और ऊंट भागते हुए नज़र आ रहा है। पुलिस ने बाइक चला रहे 17 वर्षीय किशोर और बाइक के मालिक उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।