अलीबाबा व ऐंट ग्रुप के बाहर निकलने के बाद पेटीएम मॉल का मूल्यांकन करीब 100% गिरा
विजय शेखर शर्मा के नेतृत्व वाले पेटीएम मॉल से अलीबाबा और ऐंट ग्रुप के बाहर निकलने के बाद उसके मूल्यांकन में लगभग 100% की गिरावट आई है। शर्मा ने सोमवार को एलान किया था कि पेटीएम मॉल का कारोबार अब ओएनडीसी पर बनाया जाएगा। पेटीएम मॉल का मूल्यांकन $13 मिलियन रह गया है जो 2020 में $3 बिलियन था।