अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख ने अमृतसर धमाकों की जांच के लिए सीएम मान को लिखा पत्र
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख इकबाल सिंह लालपुरा ने अमृतसर (पंजाब) में बीते दिनों हुए 2 धमाकों की समयबद्ध जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। लालपुरा ने पत्र में लिखा, "तीर्थयात्रियों के बीच भावना है कि धमाकों की जांच के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है।"