अल्पसंख्यक आयोग ने बग्गा को ‘पगड़ी न पहनने देने’ के केस में पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब पुलिस द्वारा बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किए जाने के दौरान कथित तौर पर 'पगड़ी नहीं पहनने देने' के मामले में पंजाब के मुख्य सचिव से 7-दिनों के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस उन्हें वापस ले आई थी।

Load More