अल्पसंख्यकों की बदौलत लोकसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) ने दर्ज की जीत: फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अपने भूमिपुत्रों के एजेंडे पर गर्व करने वाली शिवसेना (यूबीटी) अल्पसंख्यकों, गैर-मराठियों व गैर-हिंदी भाषियों की बदौलत मुंबई की 3 लोकसभा सीटों पर जीत सकी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) की जीत मराठी भाषियों और कई पीढ़ियों से शहर में रहने वाले उत्तर भारतीयों के वोटों से नहीं हुई है।