अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना, केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा गलत इस्तेमाल: सोनिया
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित पार्टी के 3-दिवसीय 'चिंतन शिविर' में शुक्रवार को कहा कि देश में ऐसा माहौल पैदा किया गया है कि लोग लगातार डर और असुरक्षा के भाव में रहें। बकौल सोनिया, अल्पसंख्यकों को शातिर तरीके से क्रूरता के साथ निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "केंद्रीय...एजेंसियों का गलत इस्तेमाल...हो रहा है।"