अल्फाबेट के नए एआई चैटबॉट ने ऐड में दिया गलत जवाब, $100 बिलियन घटा कंपनी का मूल्यांकन
गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के नए एआई चैटबॉट 'बार्ड' ने एक प्रमोशनल वीडियो में सवाल का गलत जवाब दिया जिसके बाद बुधवार को कंपनी का मूल्यांकन $100 बिलियन घट गया। दरअसल, सोमवार को पेश किए गए चैटबॉट ने 'पृथ्वी के सौरमंडल से बाहर के ग्रह की पहली तस्वीर' से जुड़े सवाल का गलत जवाब दिया था।