अल्बानिया के रॉयल कपल ने शादी के 8 साल बाद की तलाक की घोषणा
अल्बानिया के क्राउन प्रिंस लेका और अल्बानिया की राजकुमारी एलिया ने शादी के 8 साल बाद तलाक लेने की घोषणा की है। क्राउन प्रिंस के इंस्टाग्राम पर एक बयान में कहा गया, "शादी फीकी पड़ गई है...इसलिए कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर आपसी सहमति से मामला सुलझाने का फैसला किया है।" बयान के मुताबिक, दोनों की 3-वर्षीय बेटी उनकी प्राथमिकता है।