अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी के साथ अमृतसर में गोल्डन टेंपल के किए दर्शन, शेयर किया वीडियो
ऐक्टर अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार के साथ गुरुवार को पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के दर्शन किए। अर्जुन ने इसकी कुछ तस्वीरें व वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर की हैं। वीडियो में अर्जुन, उनकी पत्नी और उनके दोनों बच्चों को देखा जा सकता है।