अल्लू अर्जुन ने इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, कहा- जो भी हूं दर्शकों की वजह से हूं
ऐक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बताया, "खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि लोगों ने मुझे प्यार दिया। इंडस्ट्री के सभी लोगों का शुक्रगुज़ार हूं।" बकौल ऐक्टर, वह आज जो कुछ भी हैं वह दर्शकों और अपने प्रशंसकों के प्यार की वजह से ही हैं।