अल्लू अर्जुन ने दुबई में मैडम तुसाद म्यूज़ियम में अपने मोम के पुतले का किया अनावरण
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने गुरुवार को दुबई में मैडम तुसाद म्यूज़ियम में अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। अर्जुन का पुतला उनकी फिल्म 'पुष्पा' के आइकॉनिक पोज़ जैसा है और उन्होंने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बकौल अर्जुन, जिस दिन उनके पुतले का अनावरण हुआ उसी दिन 21 साल पहले उनकी पहली फिल्म 'गंगोत्री' रिलीज़ हुई थी।