अल्लू अर्जुन ने पत्नी के साथ ढाबे पर खाया खाना, फैन्स ने की सादगी की तारीफ
अभिनेता अल्लू अर्जुन व उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों एक ढाबे पर बैठकर खाना खाते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई है जिसके बाद फैन्स अल्लू व स्नेहा की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है, अल्लू आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' में नज़र आएंगे।