अल्लू ने ठुकराया 'पुष्पा 2' में पान मसाला ब्रैंड का ऐड दिखाने का ₹10 करोड़ का ऑफर: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शराब और पान मसाला ब्रैंड की ₹10 करोड़ की डील ठुकराई है। ब्रैंड चाहता था कि फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में जब भी पुष्पा का किरदार शराब पीए, धूम्रपान करे या तंबाकू चबाए तो उसका लोगो प्रमुखता से दिखाया जाए। बकौल रिपोर्ट्स, अल्लू ने कहा कि यह उनके सिद्धांतों के खिलाफ है।