अवाक्स अपैरल्स का ₹70 का शेयर ₹133 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन हुआ 90% मुनाफा
अवाक्स अपैरल्स ऐंड ऑर्नामेंट्स के शेयर मंगलवार को बीएसई एसएमई पर 90% के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों ने ₹133 के भाव पर कारोबार की शुरुआत की जबकि इसके आईपीओ का प्राइस महज़ ₹70 था। कंपनी का आईपीओ 7 से 9 जनवरी तक खुला था और आखिरी दिन इसका आईपीओ 260.42 गुना सब्सक्राइब हुआ था।