अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाले गैंग के सरगना छांगुर बाबा को यूपी ATS ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाले गैंग के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया है। एटीएस की जांच में सामने आया है कि इस गैंग को अरब देशों से ₹100 करोड़ से ज़्यादा की फंडिंग मिली है। वहीं, एटीएस का दावा है कि इसे पाकिस्तान से भी फंडिंग मिलती थी।