अवैध धर्मांतरण के आरोपों पर छांगुर बाबा की सामने आई पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया निर्दोष
अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को बुधवार को लखनऊ (यूपी) में मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसने कैमरे पर पहली बार बयान दिया। आरोपों पर सवाल पूछे जाने पर उसने कहा, "मैं निर्दोष हूं, हमें कुछ नहीं पता।" बकौल ईडी, बाबा को धर्मांतरण के लिए करोड़ों रुपए की फंडिंग मिली थी।