अवैध प्रवासियों को ब्रिटेन में नहीं मिलेगी जगह, हिरासत में लेकर वापस भेजेंगे: PM स्टार्मर
यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 'X' पर लिखा है, "जो भी लोग इंग्लिश चैनल पार कर अवैध तरीके से ब्रिटेन में घुसेंगे, उन्हें हिरासत में लिया जाएगा और वापस भेजा जाएगा।" स्टारमर का यह बयान उस समय आया है, जब इंग्लैंड के कई शहरों में शरणार्थियों को होटलों में ठहराए जाने को लेकर विरोध तेज़ हो रहा है।