अवैध रूप से भारत में रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिक महाराष्ट्र में किए गए गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी जोड़े और एक 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, ये तीनों लोग नवी मुंबई के एक फ्लैट में अवैध रूप से रह रहे थे। मुंबई एटीएस ने खुफिया जानकारी के आधार पर तलोजा इलाके में छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की है।