अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भेजा जाएगा वापस: बांग्लादेश

बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा है कि बांग्लादेश में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को 'कूटनीतिक और कानूनी तरीके' से वापस भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, "हम दबाव बनाने की नीति नहीं अपनाते...हम कूटनीति में विश्वास करते हैं।" बकौल चौधरी, भारत को इस संबंध में सूचना दी गई है।

Load More