अवैध लाभ को लेकर ZEE बिज़नेस के गेस्ट एक्सपर्ट्स व SEBI के बीच का विवाद ₹5 करोड़ में सुलझा
बाज़ार नियामक सेबी ने ज़ी बिज़नेस के गेस्ट एक्सपर्ट्स और अन्य लोगों के साथ नॉन-पब्लिक इंफॉर्मेशन के ज़रिए कथित रूप से अवैध लाभ कमाने के मामले को सुलझा लिया है। मामले में शामिल 10 व्यक्ति/संस्थाओं ने ₹5.57 करोड़ का भुगतान किया है। स्टॉक सिफारिशों और ट्रेडिंग को लेकर सेबी ने गेस्ट एक्सपर्ट्स के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था।