अवैध शिकार के आरोप में श्रीलंका की नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने कहा है कि उसने बुधवार को कथित तौर पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और दो मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर भी ज़ब्त किए हैं। श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार, इस गिरफ्तारी के साथ इस साल अब तक 529 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।