अवैध शराब को नष्ट करने में जुटी थी आंध्र पुलिस, बोतलें लेकर रफू चक्कर हो गए शराबी
आंध्र प्रदेश के गुंटूर का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें नष्ट करने के लिए लाई गई शराब की बोतलों को लोग लूटते दिख रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी लोगों को हटाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी है और एक यूज़र ने लिखा, "सामने शराब दिखे फिर पुलिस से क्या डर।"