अवीवा इंडिया को गलत टैक्स क्रेडिट मामले में भरना होगा ₹65 करोड़ का टैक्स व जुर्माना
भारतीय अधिकारियों ने ब्रिटिश बीमा कंपनी अवीवा की भारतीय इकाई अवीवा इंडिया को $7.5 मिलियन या ₹65.3 करोड़ का पिछला टैक्स और जुर्माना भरने का आदेश दिया है। एक जांच में पता चला है अवीवा इंडिया ने अवैध कमीशन वितरित करने और टैक्स क्रेडिट का गलत दावा करने के लिए फर्ज़ी चालान तैयार किए थे।