'अवतार 2' बनी भारत में सर्वाधिक कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़ा
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (अवतार 2) भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने देश में 'एवेंजर्स: एंडगेम' के अब तक के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि 'अवतार 2' का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹368.20 करोड़ है जबकि 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने ₹367 करोड़ कमाए थे।