अवध ओझा ने पटपड़गंज से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो मैंने छोड़ दी सीट: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 'पटपड़गंज सीट क्यों छोड़ी?' के सवाल पर कहा है, "अवध ओझा ने पटपड़गंज से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो मैंने अपनी सीट उनके लिए छोड़ दी।" उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले लोग 'आप' से जुड़ें। इसी सिलसिले में मैं अवध ओझा से मिला था।"