अवध के सूबेदार की याद में बनाया गया था 'मुक्ति का मकबरा' के नाम से मशहूर UP का नादान महल
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मौजूद 'नादान महल' को 'मुक्ति का मकबरा' कहा जाता है जिसे अवध के सूबेदार शेख अब्दुल रहीम की याद में बनाया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, शेख अब्दुल रहीम मुगल बादशाह अकबर (ईस्वी 1556-1605) के शासनकाल में अवध के सूबेदार थे। यह 'नादान महल' लखनऊ के सबसे पुराने स्मारकों में से एक है।