अवधूत साठे ट्रेडिंग अकैडमी पर ₹11.5 करोड़ का जुर्माना, ₹546 करोड़ रिफंड करने के आदेश
SEBI ने बिना रजिस्ट्रेशन इन्वेस्टमेंट एडवाइज़री और रिसर्च सर्विस देने के मामले में अवधूत साठे ट्रेडिंग अकेडमी और उसके फाउंडर को निवेशकों से जुटाए ₹546 करोड़ लौटाने का आदेश दिया है। इसके अलावा, अकैडमी और फाउंडर पर ₹11.5 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, उन्हें दो साल के लिए शेयर बाज़ार से प्रतिबंधित कर दिया गया है।