अवनीत कौर ने कोहली द्वारा 'गलती से' उनकी तस्वीर लाइक करने के मामले पर तोड़ी चुप्पी
ऐक्ट्रेस अवनीत कौर ने क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा 'गलती से' इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर लाइक किए जाने के मामले पर चुप्पी तोड़ी है। अवनीत ने इससे संबंधित सवाल पर कहा, "मिलता रहे प्यार बस, और क्या ही बोलूं मैं।" गौरतलब है कि कोहली के इंस्टाग्राम पर अवनीत की तस्वीर लाइक करने के बाद ऐक्ट्रेस के लाखों फॉलोअर्स बढ़ गए थे।