अविश्वास प्रस्ताव का कारण मणिपुर था, पीएम वहां के लोगों के साथ खड़े नहीं हुए: डिंपल यादव
सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष के वॉकआउट करने पर कहा है, "अविश्वास प्रस्ताव के पीछे का कारण मणिपुर था जहां कई महिलाओं के साथ बलात्कार...कई अन्य घटनाएं हुईं लेकिन पीएम ने मणिपुर पर कुछ नहीं कहा।" उन्होंने कहा, "पीएम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े नहीं हुए इसीलिए विपक्ष ने वॉकआउट किया।"