अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष ने किया लोकसभा से वॉकआउट

लोकसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। पीएम के संबोधन के दौरान विपक्षी सांसद 'मणिपुर-मणिपुर' के नारे लगा रहे थे। हालांकि, विपक्ष के वॉकआउट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन जारी रखा। पीएम ने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष राजनीति कर रहा है।

Load More