अवैध खनन के मामले में पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल हुए गिरफ्तार
पठानकोट (पंजाब) में अवैध खनन के एक मामले में पुलिस ने शुक्रवार को भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार किया। पठानकोट के एसएसपी अरुण सैनी ने बताया कि 8-जून को मैरा कलां गांव के पास क्रशर साइट पर कुछ लोग अवैध खनन करते मिले थे। बकौल एसएसपी, वह स्टोन क्रशर जोगिंदर पाल के परिवार का है।