अवैध दवा की सप्लाई के आरोप में भारतीय मूल के फार्मासिस्ट को यूके में हुई 18 माह जेल की सज़ा
यूके की एक अदालत ने भारतीय मूल के फार्मासिस्ट दुष्यंत पटेल को अवैध दवा के कारोबार के आरोप में 18 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। पुलिस के मुताबिक, 67-वर्षीय पटेल ने 2020 में अलीशा सिद्दीकी नामक महिला को ब्रिटिश कानून के तहत प्रतिबंधित दवाओं की महीनों तक आपूर्ति की थी। अगस्त-2020 में महिला की मौत हो गई थी।