'अवैध निर्माण' की जांच के लिए राणा दंपति के आवास पहुंचे बीएमसी अधिकारी
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति व विधायक रवि राणा के मुंबई (महाराष्ट्र) के खार स्थित आवास पर 'अवैध निर्माण' की जांच के लिए बुधवार को बीएमसी अधिकारी पहुंच गए। बीएमसी ने राणा दंपति को पहले ही इसका नोटिस दिया था। गौरतलब है, हनुमान चालीसा विवाद में गिरफ्तार हुए राणा दंपति को ज़मानत मिल गई है।