अवैध रूप से भारत में घुसी बांग्लादेश की 6 महिलाएं हिरासत में ली गईं, जा रही थीं कश्मीर
भारत में अवैध रूप से घुसने के आरोप में बांग्लादेश की 6 महिलाओं को दो अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, बठिंडी से पकड़ी गईं 5 महिलाएं एक दलाल की मदद से जम्मू पहुंची थीं और कश्मीर जा रही थीं। बकौल अधिकारी, गांधीनगर से पकड़ी गई एक महिला की रामबन (जम्मू) में शादी हुई थी।