अवैध रेत खनन के आरोपी ने कार से आरटीआई ऐक्टिविस्ट व बेटे को मारी टक्कर, बेटे की मौत
गुजरात के कच्छ में सोमवार को बेटे के साथ स्कूटर पर जा रहे एक दलित आरटीआई ऐक्टिविस्ट को एसयूवी गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसमें उनके 23 वर्षीय बेटे की मौत हो गई और ऐक्टिविस्ट घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरटीआई ऐक्टिविस्ट ने करीब एक साल पहले आरोपी के खिलाफ अवैध रेत खनन की शिकायत दर्ज कराई थी।