अवैध संबंध के शक में बिहार में खंभे से बांधकर की गई महिला की पिटाई, पति समेत 5 आरोपी अरेस्ट
बिहार के रोहतास में तीन बच्चों की मां को कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई करने के आरोप में उसके पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ निर्मल कुमार ने कहा, "घटना की सूचना मिलते ही...मौके पर पहुंचकर पीड़िता को छुड़ाया। पीड़िता फिलहाल कॉमन हेल्थ सेंटर में भर्ती है।"