केनरा बैंक के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर तैनात अशोक चंद्रा, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के अगले मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) व सीईओ होंगे। फाइनेंशियल सर्विसेज़ इंस्टीट्यूशन ब्यूरो (एफएसआईबी) ने उनकी नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि वह अतुल कुमार गोयल की जगह लेंगे जो 31 दिसंबर 2024 को रिटायर होने वाले हैं।